नीमच में ग्राहकों की चांदी ही चांदी, अब व्यापारियों की नहीं… यह दीपावली खरीदारों के नाम! सोने-चांदी के नरम पड़ते दामों ने आम आदमी में जगाया खरीदारी का उत्साह, अल्ट्रा लाइट ज्वेलरी बनी मध्यमवर्गीय परिवारों की पहली पसंद

4 November 2026 whatsapp Facebook      119


नीमच। इस दीपावली नीमच के सराफा बाजार में खरीदारी का समीकरण बदलता नजर आ रहा है। अब सोने-चांदी की चमक केवल अमीरों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि मध्यमवर्गीय और आम परिवार भी अपनी पसंद के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं। सोने-चांदी के दामों में आई नरमी ने ग्राहकों के मन में खरीदारी का साहस बढ़ाया है। ऐसे में इस बार दीपावली पर बाजार में खरीदारों की रौनक बढ़ने की उम्मीद है।


इस बार सराफा बाजार में सबसे अधिक चर्चा अल्ट्रा लाइट ज्वेलरी की हो रही है। यह ज्वेलरी उन लोगों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आई है, जो कम बजट में आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के सोने के आभूषण पहनने का सपना देखते हैं।


क्या है अल्ट्रा लाइट ज्वेलरी, कैसे बदलेगी खरीदारी की तस्वीर?


अल्ट्रा लाइट ज्वेलरी ऐसे आभूषणों को कहा जाता है, जिन्हें कम वजन में आकर्षक डिजाइन और बेहतर फिनिश के साथ तैयार किया जाता है। इनका वजन पारंपरिक भारी आभूषणों की तुलना में कम होता है। यही वजह है कि ग्राहक अपने बजट के अनुसार सोने की चेन, अंगूठी, कानों के टॉप्स, पेंडेंट और अन्य आभूषण खरीदने का विकल्प तलाश सकते हैं।


कम वजन के कारण इनकी कुल कीमत भी अपेक्षाकृत कम हो सकती है। हालांकि कीमत सोने के मौजूदा भाव, शुद्धता, डिजाइन, मेकिंग चार्ज और अन्य लागू शुल्क पर निर्भर करेगी।


अब बजट नहीं बनेगा खूबसूरत गहनों की राह में बाधा!


पहले भारी सोने के आभूषणों की कीमत सुनकर कई परिवार खरीदारी का विचार टाल देते थे, लेकिन अल्ट्रा लाइट ज्वेलरी ने बजट के अनुरूप खरीदारी के नए रास्ते खोले हैं। अब ग्राहक अपनी जेब के हिसाब से डिजाइन चुनकर त्योहार की खुशियों में सोने की चमक जोड़ सकते हैं।


इस दीपावली किसकी होगी चांदी?


दीपावली पर धनतेरस और शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के बीच इस बार ग्राहकों के पास विकल्प भी अधिक हैं और बजट के अनुसार खरीदारी करने का अवसर भी। चांदी के आभूषणों से लेकर हल्के वजन के सोने के गहनों तक, हर वर्ग अपनी पसंद और सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी की तैयारी कर सकता है।


इस बार नीमच के सराफा बाजार में सवाल सिर्फ इतना नहीं कि सोना कितना चमकेगा, बल्कि यह भी है कि कितने आम परिवारों के घर तक सोने की चमक पहुंचेगी।


दीपावली की यह खरीदारी यदि ग्राहकों के बजट और पसंद के अनुरूप रही तो बाजार में रौनक के साथ व्यापार को भी नई गति मिल सकती है।


अजेय योद्धा की विशेष प्रस्तुति

इस दीपावली सोने की चमक पर सबका अधिकार, क्योंकि त्योहार खुशियों का है और खुशियां किसी बजट की मोहताज नहीं!

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय जनजागरूकता अभियान शुरू 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक जिले में आयोजित होंगी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां

3 November 2026 whatsapp Facebook      98


भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत 60 दिवसीय जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।


अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों, तंबाकू नियंत्रण कानूनों तथा तंबाकू छोड़ने के उपायों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। स्कूलों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों और युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं, समुदाय स्तर पर भी विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।


अभियान के तहत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू सेवन छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए तंबाकू निषेध केंद्रों तथा राष्ट्रीय तंबाकू निषेध हेल्पलाइन नंबर 1800-112-356 की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।


अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर युवाओं एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जाएगी।


अभियान के माध्यम से युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

b9a2b8cad8e565582e3a4c1d77f1efb7.png
Call Now
whatsapp

अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित एम-सैंड और खंडा पत्थर का निर्धारित मात्रा से अधिक एवं बिना रॉयल्टी पास परिवहन करने पर कार्रवाई, 15 दिवस में राशि जमा करने के निर्देश

3 November 2026 whatsapp Facebook      101


जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो प्रकरणों में संबंधित वाहन मालिकों पर कुल 1 लाख 63 हजार 921 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन एवं बिना वैध रॉयल्टी पास खनिज परिवहन के मामलों में की गई है।


सिंगोली में एम-सैंड के अधिक परिवहन पर 1.35 लाख की शास्ति


जिला खनिज अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को तहसील सिंगोली के ग्राम हाथीपुरा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डंपर क्रमांक RJ09GE6875 में एम-सैंड का परिवहन करते पाया गया। वाहन चालक के पास वैध रॉयल्टी पास उपलब्ध था, लेकिन उसमें दर्ज मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन किया जा रहा था। इस पर वाहन मालिक रिषभ पिता देवीलाल गुर्जर, निवासी क्रासिक क्राउन कॉलोनी, इंदिरा नगर, नीमच के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रॉयल्टी की 15 गुना राशि 6,750 रुपये तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति के 1,28,571 रुपये सहित कुल 1,35,321 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।


जावद में बिना रॉयल्टी पास खंडा पत्थर परिवहन पर कार्रवाई


इसी प्रकार, 17 अक्टूबर 2026 को तहसील जावद के ग्राम कुण्डला में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP44AB5806 से खंडा पत्थर का परिवहन किया जा रहा था। जांच में वाहन चालक के पास वैध रॉयल्टी पास नहीं पाया गया। इस पर वाहन जब्त कर पुलिस थाना जावद में सुरक्षित रखवाया गया। वाहन मालिक भगतराम पिता बगदीराम भुवाई, निवासी ग्राम कुण्डला, तहसील जावद के विरुद्ध रॉयल्टी की 15 गुना राशि 3,600 रुपये तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति के 25,000 रुपये सहित कुल 28,600 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।


15 दिवस में राशि जमा नहीं करने पर भू-राजस्व की भांति होगी वसूली


कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने संबंधित वाहन मालिकों को अधिरोपित शास्ति की राशि 15 दिवस के भीतर शासकीय कोष में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। राशि जमा होने की पुष्टि के बाद नियमानुसार जब्त वाहनों को मुक्त किया जाएगा। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए शास्ति की वसूली भू-राजस्व की बकाया राशि की भांति की जाएगी।

d302f42756a40a0b3a6567929638a06a.png
Call Now
whatsapp

राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन से माह की शुरुआत

3 November 2026 whatsapp Facebook      104


कलेक्टर कार्यालय परिसर में नवंबर माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक गायन में सहभागिता की। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित राजस्व, भू-अभिलेख, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, आबकारी, जनसंपर्क एवं नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

44f3ef28cd54632d0e16f3ad4acde441.jpg
Call Now
whatsapp

एक साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार चित्तौड़गढ़ DST के हत्थे चढ़ा ₹10 हजार का इनामी अफीम तस्कर 12.600 किलो अवैध अफीम तस्करी के मामले में था वांछित, मध्यप्रदेश के रतनगढ़ से घेराबंदी कर पकड़ा

2 November 2026 whatsapp Facebook      145


चित्तौड़गढ़/नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में जिला विशेष टीम (DST) चित्तौड़गढ़ को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। बेगूं थाना क्षेत्र में 12.600 किलोग्राम अवैध अफीम तस्करी के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के रतनगढ़ से डिटेन कर लिया। आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन DST की तकनीकी निगरानी और सटीक घेराबंदी के सामने उसकी एक नहीं चली।


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू पिता बद्रीलाल शर्मा, निवासी हाथीपुरा, थाना रतनगढ़, मध्यप्रदेश, बेगूं थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में एक वर्ष से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाड़ा की ओर से ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।


तकनीकी ट्रेसिंग के बाद खेतों में भागने की कोशिश


आरोपी की तलाश में जुटी जिला विशेष टीम के प्रभारी रामावतार ने तकनीकी माध्यमों से उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद टीम ने कांस्टेबल दुर्गेश, पदम कुमार एवं पुरखाराम के साथ रतनगढ़-सिंगोली रोड पर नाकाबंदी कर घेराबंदी की।


पुलिस को सामने देखकर आरोपी ने बच निकलने के लिए खेतों की तरफ भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से सतर्क टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया और डिटेन कर लिया।


बेगूं पुलिस को सौंपा, आगे होगी वैधानिक कार्रवाई


DST टीम ने आरोपी को अग्रिम अनुसंधान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए बेगूं पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब प्रकरण में आगे की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।


एक साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को चित्तौड़गढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी है।

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

देवास में बड़ी घटना, खातेगांव में शराब माफिया के ट्रक ने टीआई दिलीप पुरी को रौंदा, मौके पर मौत

2 November 2026 whatsapp Facebook      146


देवास जिले में देर रात शराब तस्करी की सूचना पर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस टीम के साथ बड़ी घटना हो गई। हरदा से गुजरात की ओर जा रहे ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक चालक ने कुचल दिया । ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें बनाई थीं। इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए गुजरात जाने वाला है ।पुलिस टीम ट्रक का पीछा कर रही थी और आगे नाकाबंदी भी की गई थी।


इसी दौरान हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी होने लगी। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान टीआई नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।


ट्रक नंबर एमपी 43 एच 4786 है जिसमे शराब भरी हुई है । पुलिस में ट्रक जब्त कर किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है । दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं ।


पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास

2 November 2026 whatsapp Facebook      146


मनासा :- मनासा श्रीमान् आशुतोष यादव, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा, जिला-नीमच द्वारा अपने निर्णय में कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर मारकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी पति गुड्डा पिता नारायण बांछड़ा, उम्र-48 वर्ष, निवासी-बांछड़ा डेरा, ग्राम पावटी, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं 2000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया


 जानकारी के अनुसार अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 4 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 20.07.2022 की सुबह के लगभग 5-6 बजे ग्राम पावटी स्थित आरोपी के घर की हैं। मृतीका सीमाबाई आरोपी गुड्डा की पत्नी थी, जिससे उसकी 6 संताने थी। घटना दिनांक को आरोपी का एक लड़का तथा दो छोटी लडकीया उसके घर के बहार रो रहे थे, जिनको रोते हुवे पड़ोस में रहने वाले रोहित बांछड़ा ने देखा, तो उसने बहार से आरोपी के घर के अंदर बहार से देखा तो सीमाबाई पलंग के ऊपर मृत अवस्था पड़ी हुई थी, जिसका सिर फटा हुवा था व उसमें से खुन व मांस निकला हुवा दिख रहा था व पास में ही खुन से सनी हुई कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। थाना कुकड़ेश्वर पर पुलिस को सूचना दिये जाने पर पुलिस द्वारा प्रारम्भिक जाँच के आधार पर कार्यवाहीं करते हुवे आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य ज्ञात में आया कि आरोपी उसकी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, जिस कारण से वह विगत कुछ समय से शराब पीकर उसकी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था और इसी कारण से घटना दिनांक को हुवे विवाद के कारण आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी से उसकी पत्नी का सिर फाड़कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये जाने के पश्चात् अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया



 जानकारी के अनुसार विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा मृतिका के बच्चों, परिवार व आस-पड़ोस के लोगो के बयान करवाये गये, किन्तु उनके द्वारा घटना का समर्थन नहीं किया जाकर आरोपी के पक्ष में बयान दिये गये। अभियोजन द्वारा अभिलेख पर आई वैज्ञानिक एवं परिस्थितीजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी द्वारा उसकी पत्नी की हत्या किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराया गया और आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक लोक अभियोजक श्री गुलाबसिंह चंन्द्रावत द्वारा की गई


उक्त जानकारी रितेश कुमार सोमपुरा

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी

मीडिया सेल प्रभारी अभियोजन कार्यालय नीमच के द्वारा दी गई

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर बालिकाओं को किया गया विधिक अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण और साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी

2 November 2026 whatsapp Facebook      174


नीमच, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत रविवार को शासकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नीमच में ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।


यह शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल अखंड के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार, विद्यालय के प्राचार्य श्री बालकिशन बनोधा, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और भयमुक्त वातावरण में विकास करने का अधिकार है। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, लैंगिक अपराधों तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार, हिंसा अथवा शोषण की स्थिति में बिना भय और संकोच के अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित प्राधिकरण को इसकी जानकारी दें।


उन्होंने बताया कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी जरूरतमंद को विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।


1 से 6 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों को उनके विधिक अधिकारों, व्यक्तिगत एवं ऑनलाइन सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ प्रारंभ किया गया है। अभियान के प्रथम चरण में 1 से 6 नवंबर 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


शिविर के माध्यम से छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण अथवा साइबर अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं, पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच का स्टाफ उपस्थित रहा।

b9a2b8cad8e565582e3a4c1d77f1efb7.png
Call Now
whatsapp

बिना लाइसेंस अवैध रूप से सॉइल कंडीशनर खाद का निर्माण एवं पैकिंग करने पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 10.57 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त

2 November 2026 whatsapp Facebook      175


कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध उर्वरक निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। तहसील जीरन के ग्राम बमौरा में बिना वैध शासकीय अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के सॉइल कंडीशनर उर्वरक का अवैध निर्माण एवं पैकिंग करते पाए जाने पर संबंधित आरोपी के विरुद्ध थाना जीरन में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बमौरा, तहसील जीरन निवासी पवन पिता गोपाल पाटीदार द्वारा बिना वैध लाइसेंस के सॉइल कंडीशनर उर्वरक का निर्माण एवं पैकिंग की जा रही थी। कृषि विभाग के दल ने इकाई का औचक निरीक्षण कर मौके पर अवैध रूप से संचालित गतिविधियों का पता लगाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित खाद के बोरे, पैकिंग मशीनरी तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक सहित कुल 10 लाख 57 हजार 350 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई। इस मामले में कृषि विभाग की लिखित शिकायत पर थाना जीरन में दिनांक 01 नवंबर 2026 को आरोपी पवन पिता गोपाल पाटीदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता , 2023 की धारा 318(4), 336 एवं 340 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उर्वरक निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसानों से भी अपील की गई है कि वे उर्वरक खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं वैधता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कृषि विभाग को सूचित करें। यह कार्रवाई उप संचालक कृषि श्री नगीन रावत के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक, विकासखंड नीमच श्री शिवराज सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित दल द्वारा की गई।

d302f42756a40a0b3a6567929638a06a.png
Call Now
whatsapp

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर नीमच में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद युवाओं को नशे से दूर रहकर नेतृत्व, नवाचार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

2 November 2026 whatsapp Facebook      175


नीमच,  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, नीमच द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी ‘नशामुक्ति गान’ का प्रसारण भी किया गया।


कार्यक्रम के दौरान युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल की विशेषताओं, उपलब्ध अवसरों एवं युवा सहभागिता के संबंध में जानकारी दी गई। इसके पश्चात ‘युवाओं के समक्ष मादक द्रव्यों के सेवन की चुनौतियां’ तथा ‘जागरूकता से कार्रवाई तक’ विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।


युवाओं ने कार्यक्रम में रचनात्मक सहभागिता करते हुए स्वरचित प्रेरक नारे लिखकर स्लोगन बॉक्स में डाले। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी का स्वस्थ, जागरूक और व्यसनमुक्त होना आवश्यक है। युवा उद्यमी श्री रजत छाजेड़ एवं अन्य अतिथियों ने युवाओं को नवाचार, खेल और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार शर्मा, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं लीड कॉलेज नीमच के डॉ. संजय जोशी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं खेल और युवा कल्याण विभाग की प्रतिनिधि सुश्री मीनाक्षी सिसोदिया, पीजीटी शिक्षक श्री ललित कुमार, युवा उद्यमी श्री रजत छाजेड़ तथा सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष शर्मा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन मेरा युवा भारत, नीमच के जिला युवा अधिकारी श्री प्रवेश जैन द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं, विद्यालय एवं महाविद्यालय प्रतिनिधियों तथा युवा प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

44f3ef28cd54632d0e16f3ad4acde441.jpg
Call Now
whatsapp

नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद : अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित 201 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सक्रिय मतदान का लिया संकल्प

1 November 2026 whatsapp Facebook      206


युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत के अंतर्गत ‘विकसित भारत युवा संवाद : अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को चुनावी प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।


                कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की मजबूत नींव है।


                आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र एवं युवा उद्यमी श्री रजत छाजेड़ ने युवाओं को नवाचार, उद्यमशीलता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सुश्री मीनाक्षी सिसौदिया ने अपने खेल जीवन के अनुभव युवाओं के साथ साझा किए।


                कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष शर्मा, उत्कर्ष स्कूल के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार शर्मा तथा पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज, नीमच के डॉ. संजय जोशी उपस्थित रहे।


                कार्यक्रम में 201 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सहभागिता की। समापन अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री प्रवेश जैन ने आभार व्यक्त किया। उपस्थित युवाओं ने संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा सक्रिय मतदान का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

नीमच में प्रदेश की गौरवशाली विकास यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का 71वाँ स्थापना दिवस विकास की लंबी यात्रा तय कर रहा मध्यप्रदेश, जनभागीदारी से साकार होगा स्वर्णिम मध्यप्रदेश का सपना – सांसद श्री सुधीर गुप्ता

1 November 2026 whatsapp Facebook      205


जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेशवासियों को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान


  मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर नीमच जिले में रविवार को टाउन हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश की गौरवशाली विरासत, विकास यात्रा और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव देखने को मिला। जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण गीतों एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं मध्य प्रदेश गान के गायन तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।


                समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने पिछले दो दशकों में विकास की लंबी यात्रा तय की है। विकास केवल योजनाओं और आंकड़ों तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह आमजन की आकांक्षाओं, सामूहिक संकल्प और समर्पित प्रयासों का परिणाम होता है।


                उन्होंने कहा कि वर्ष 2003-04 में मध्यप्रदेश का बजट लगभग 22 हजार करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर लगभग 4 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह प्रदेश की बढ़ती आर्थिक क्षमता और विकास की गति को दर्शाता है। एक समय प्रदेश बिजली संकट, खराब सड़कों और सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन निरंतर प्रयासों से इन क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुआ है। फीडर पृथक्करण की व्यवस्था से ग्रामीण एवं घरेलू बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है और आज मध्यप्रदेश बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल है।


                सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। नीमच जिले में प्रस्तावित लगभग 65 हजार करोड़ रुपये की परमाणु ऊर्जा परियोजना क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित होंगे।


                उन्होंने कहा कि गांधीसागर क्षेत्र में ऊर्जा उत्पादन की संभावनाएं, पर्यटन विकास और जिले में चीता परियोजना से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रदेश में सीमेंट, कपड़ा और कृषि आधारित उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश का निर्माण केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने जिले के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की सराहना भी की।


गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से सशक्त बनेगा मध्यप्रदेश – विधायक श्री सखलेचा


जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मध्यप्रदेश विविधताओं, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण प्रदेश है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शासकीय विद्यालयों में आईएसओ प्रमाणन की पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। उन्होंने युवाओं को आधुनिक ज्ञान एवं तकनीक से जोड़ने, स्वास्थ्य परीक्षण तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।


सड़क, बिजली, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश ने हासिल की नई उपलब्धियां – विधायक श्री परिहार


नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि एक नवंबर 1956 को गठित मध्यप्रदेश ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2003 के बाद प्रदेश में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। नीमच में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, नर्सिंग कॉलेज का निर्माण तथा गांधीसागर का पानी गांवों तक पहुंचाने के प्रयास महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। नीमच-जावद सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से प्रदेश की प्रगति में सक्रिय सहभागी बनने का आह्वान किया।


सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली विरासत मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान – विधायक श्री मारू


मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। मालवा, निमाड़, बघेलखंड और महाकौशल की विविध संस्कृतियां इसकी विशिष्ट पहचान हैं। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण , बाबा महाकाल, संत रविदास तथा रानी दुर्गावती और अहिल्याबाई होलकर जैसी महान विभूतियों की विरासत प्रदेश का गौरव है।


      उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। प्रत्येक युवा को रोजगार, प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।


किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत


कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के वीर भारत न्यास एवं संस्कृति विभाग द्वारा कृषि लोकोत्सव-2026 के अंतर्गत 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के जिला स्तरीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री युगल गरासिया को ट्रैक्टर क्रय हेतु 7 लाख 26 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री भुवर सिंह तोमर को बुलेट क्रय हेतु 1 लाख 68 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री चंद्रप्रकाश धनगर को इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रय हेतु 1 लाख 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।


इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थी श्री आदित्यराज सिंह एवं सुश्री जया को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय हुए सम्मानित


समारोह में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नीमच ने प्रथम, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच ने द्वितीय तथा संदीपनी विद्यालय, नीमच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय को विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार द्वारा 11 हजार रुपये तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।


मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ समारोह का शुभारंभ


समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने अतिथियों का स्वागत किया।


विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन


स्थापना दिवस समारोह स्थल पर महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, उद्योग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, विकास गतिविधियों एवं उत्पादों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई गईं। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजुला धीर ने किया।


      इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन,एसडीएम जावद श्री संजीव साहू , डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन, लोकतंत्र सेनानी, पत्रकारगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं जिले के नागरिक भी शामिल हुए।


अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की जिलेभर में छापेमार कार्रवाई 8 प्रकरण दर्ज, 550 किलो लाहन एवं 5.7 बल्क लीटर मदिरा जब्त, जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 56 हजार रुपये

1 November 2026 whatsapp Facebook      205


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के संग्रहण, निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन छापेमार कार्रवाई की गई।


                आबकारी दल ने वृत्त जावद के ग्राम आंकली, बावल एवं मौड़ी तथा वृत्त नीमच पश्चिम के ग्राम जीरण एवं चिताखेड़ा और वृत्त सिंगोली के ग्राम लक्ष्मीपुरा एवं आंबानाका में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही नीमच-महू हाईवे पर स्थित विभिन्न होटल एवं ढाबों पर भी संयुक्त रूप से जांच एवं कार्रवाई की गई। इनमें सावंलिया ढाबा, कालिका ढाबा, विपुल बना का ढाबा, 24×7 रेस्टोरेंट, होटल रजवाड़ी, जय मां अम्बे ढाबा एवं नीमच रॉयल फैमिली ढाबा शामिल हैं।


                जिलेभर में की गई कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में कुल 550 किलोग्राम लाहन, 3 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2.7 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 56 हजार रुपये आंका गया है।


                इसी क्रम में मंदसौर-मनासा मार्ग पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच भी की गई। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले में सतत निगरानी एवं कार्रवाई जारी है।

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

1.79 करोड़ की लागत से अटल सेतु का निर्माण, प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र को मिली नई सौगात

1 November 2026 whatsapp Facebook      358


नीमच। शहर के विकास को नई गति देने की दिशा में नगर पालिका परिषद नीमच ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। वार्ड क्रमांक 14 स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर 1 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुलिया (अटल सेतु) निर्माण कार्य का आज विधिवत लोकार्पण एवं शुभारंभ समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति के बीच विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को नीमच शहर की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा वार्ड क्रमांक 14 स्थित प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र में 1 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से अटल सेतु का निर्माण किया गया। यह परियोजना शहर के आधारभूत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

अटल सेतु के निर्माण से प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र से गुजरने वाले नागरिकों, वाहन चालकों एवं यात्रियों को सुविधाजनक यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर आवागमन व्यवस्था की आवश्यकता महसूस कर रहे इस क्षेत्र के लिए यह निर्माण कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा।

नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए इस निर्माण से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। 1.79 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अटल सेतु नीमच के विकास कार्यों में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

समारोह में मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष श्री दारासिंह यादव की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने की। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रेखना कंवरसिंह परमार, लोक निर्माण विभाग सभापति श्री मनोहर मोटवानी, वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती किरण मनोज शर्मा तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


b9a2b8cad8e565582e3a4c1d77f1efb7.png
Call Now
whatsapp

नाहरगढ़ थाना पुलिस को मिली सफलता 2 क्विंटल 27 किलो डोडा चूरा सहित एक तस्कर से कार को किया जप्त

31 October 2026 whatsapp Facebook      272



मंदसौर -: नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तस्करो से 02 क्विंटल 27 किलो डोडाचुरा सहित 01 मारुती इको वाहन जप्त किया मुखबिर से सुचना मिली कि बिल्लोद तरफ से तस्कर मारुती इको वाहन में अवेध मादक प्रदार्थ डोडाचुरा भरकर बिल्लोद से देवरी तरफ जाने वाला है , यदि शीघ्र ही बिल्लोद नाहरगढ रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो तस्कर को अवैध डोडाचुरा सहित पकड़ा जा सकता हैं । मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर बिल्लोद नाहरगढ रोड पर पुलिया के पास नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद बिल्लोद तरफ से एक मारुती इको आई जिसको गठित टीम द्वारा रोककर दिनेश दास बैरागी पिता रामदास बैरागी निवासी देवरी को पकडा । इको वाहन चेक करते 02 क्विटंल 27 किलो डोडाचुरा मिला अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया!!!!!

d302f42756a40a0b3a6567929638a06a.png
Call Now
whatsapp

प्रदेश के स्थापना दिवस पर मिलेगी वार्ड क्रमांक 14 को नई पुलिया की सौगात -- नपा द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड पर निर्मित पुलिया (अटल सेतु) का लोकार्पण कल --1करोड़ 79 लाख की लागत से निर्मित पुलिया जनता को होगी समर्पित

31 October 2026 whatsapp Facebook      279


नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जारी विकास कार्यों के तहत मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस 01 नवंबर रविवार को प्रातः 9:00 बजे वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट बस स्टैंड पर निर्मित पुलिया अटल सेतु का अतिथियों द्वारा लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा

              उपरोक्त जानकारी देते हुए वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला संगठन मंत्री श्री सुभाष पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल,भाजपा मंडलअध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा! पार्षद श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि प्राइवेट बस स्टैंड की पुरानी पुलिया जर्जर हालत में होने के कारण 1 करोड़ 79 लाख की लागत से 8 मीटर चौड़ी तथा 47 मीटर लंबी पुलिया अटल सेतु का निर्माण कराया गया है, इस पुलिया के निर्माण से क्षेत्रवासियों के साथ ही आसपास की कॉलोनी के निवासियों व यात्रियों की परेशानी दूर होगी तथा वाहनों का आवागमन सुगम होगा।

 पार्षद श्रीमती शर्मा ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणो व गणमान्य नागरिकों एवं वार्ड वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है!

44f3ef28cd54632d0e16f3ad4acde441.jpg
Call Now
whatsapp

मक्का, सोया किसानों के हित में अवकाश में भी खुलेंगी मंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आदेश जारी

31 October 2026 whatsapp Facebook      292


राज्य सरकार सोयाबीन और मक्का उत्पादन किसानों के लिए हितों की संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सोया और मक्का उत्पादन किसानों की सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में भी खरीदी के लिए मंडियाँ खुली रखने का निर्णय लिया गया है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंडी बोर्ड के सभी संयुक्त संचालक को निर्देश दिए गए है कि वे अवकाश के दिनों में भी किसानों के लिए मंडी खुली रखें। वर्तमान में प्रदेश की मंडियों में अधिसूचित कृषि उपज की आवक अधिक मात्रा में हो रही है। इस अवधि में कृषकों को अपनी कृषि उपज का शीघ्र विक्रय कर उसकी राशि प्राप्त करने की आवश्यकता रहती है। ऐसी स्थिति में मंडियों में अवकाश रहने से कृषकों को अपनी उपज के विक्रय के लिये आगामी कार्य दिवस तक प्रतीक्षा करनती पड़ सकती है, जिससे न केवल कृषि उपज के विक्रय में विलंब होगा, बल्कि कृषकों को आर्थिक एवं व्यावहारिक असुविधा का सामना भी करना पड़ेगा।

कृषकों की सुविधा एवं उनके हितों को दृष्टिगत रखते हुए यह आवश्यक है कि अवकाश दिवसों में भी मंडियों में कृषि उपज के विपणन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों के साथ आवश्यक चर्चा एवं बैठक कर समुचित समन्वय स्थापित करें। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे अवकाश दिवसों में भी मंडी प्रांगण एवं उपमंडी प्रांगण में कृषि उपज विपणन गतिविधियाँ संचालित हो सकें। कृषकों को अपनी कृषि उपज के विक्रय में अनावश्यक विलंब अथवा किसी प्रकार की असुविधा न हो।


8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की नई संभावनाएं हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोदो, कुटकी और धान की खरीदी के निर्णय से किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन डिंडोरी जिले को हाल ही में आयुर्वेद महाविद्यालय की दी गई सौगात बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली किया संबोधित

31 October 2026 whatsapp Facebook      292


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विकास को लेकर जो सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है, वह अद्भुत और उत्साहजनक है। डिंडोरी जिला उनके लिए विशेष महत्व रखता है। यह उनका प्रिय जिला है और पूर्व में वे यहां के प्रभारी भी रह चुके हैं। डिंडोरी ने अपने सुयोग्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रदेश में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिंडोरी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों को कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। डिंडोरी जैसे जनजातीय बहुल जिले में कृषि के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में कोदो, कुटकी के साथ धान की खरीदी का निर्णय लिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिलेगा और परंपरागत कृषि उत्पादों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से कृषि और पशुपालन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस वर्ष प्रत्येक विकासखंड में गौमाता प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक के वृंदावन ग्राम में उत्कृष्ट गौपालकों को पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन आयोजनों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गौपालन को प्रोत्साहित करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिंडोरी जिले को हाल ही में आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी अनेक विकास कार्यों की सौगात जिले को मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों से डिंडोरी की प्रगति को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल भी इंदौर में उपस्थित थे। उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन पर डिंडोरी जिले के किसानों और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत भगवान बलराम के नाम पर बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह इस श्रृंखला का 49वां कार्यक्रम है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर कृषि एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जनपद अध्यक्ष श्री राजू उद्दे, श्री अवधराज बिलैया, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री दुलीचंद उरैती सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन से सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



स्थापना दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डाँ.यादव होंगे मुख्य अतिथि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि नामित

31 October 2026 whatsapp Facebook      292


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर 2026 को राज्य के मुख्य समारोह और जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि नामित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव भोपाल में लाल परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और जबलपुर में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा तथा रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह बैतूल में विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, खण्डवा में मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, इंदौर में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, नरसिंहपुर में मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, देवास में मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सीहोर में मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, मण्डला में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, मुरैना में मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, झाबुआ में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सागर में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, खरगोन में मंत्री श्री विश्वास सारंग, शिवपुरी में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अलीराजपुर में मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, भिंड में मंत्री श्री राकेश शुक्ला, शाजापुर में मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, नर्मदापुरम में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, दमोह में राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र लोधी, अनूपपुर में राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल, उज्जैन में राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल, कटनी में राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, राजगढ़ में राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, रायसेन में राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सतना में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, छतरपुर में राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, सिंगरौली में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, हरदा में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, शहडोल में लोकसभा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, बुरहानपुर में लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बालाघाट में लोकसभा सांसद श्रीमती भारती पारधी, आगर मालवा में लोकसभा सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, बड़वानी में लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, सीधी में लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, मऊगंज में लोकसभा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, छिंदवाड़ा में लोकसभा सांसद श्री बंटी विवेक साहू, सिवनी में लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्योपुर में लोकसभा सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, मंदसौर में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, नीमच में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, रतलाम में लोकसभा सांसद श्रीमती अनिता चौहान, पांढुर्णा में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पन्ना में विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, धार में विधायक श्रीमती नीना वर्मा, उमरिया में विधायक सुश्री मीना सिंह मांडवे, टीकमगढ़ में विधायक श्री हरिशंकर खटीक, डिंडोरी में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, निवाड़ी में विधायक श्री अनिल जैन, मैहर में विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, गुना में विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, दतिया में विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, अशोक नगर में विधायक श्री जंगन्नाथ सिंह रघुवंशी और विदिशा में विधायक श्री मुकेश टंडन शामिल होंगे।

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में शामिल हुये धर्म, अध्यात्म, सामाजिक संस्कार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी, वर्ष 2029 तक नशामुक्ति का संकल्प और नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन

31 October 2026 whatsapp Facebook      298


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति, भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्रीमद्भागवत पुराण चारों वेदों, अठारह पुराणों और उपनिषदों के सार को समाहित करने वाला पवित्र ग्रंथ है। भागवत कथा मनुष्य को जीवन, मृत्यु, कर्म और सदाचार का वास्तविक अर्थ समझाती है। धर्म और अध्यात्म की इस अविरल धारा से जुड़ना हम सभी का सौभाग्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को गोटेगांव में पूज्य गोपीठाधीश्वर महंत श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज की उपस्थिति में यहाँ आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य को परमात्मा ने जो जीवन और सांसें प्रदान की हैं, उनका सदुपयोग अच्छे कर्मों और श्रेष्ठ संस्कारों के लिए करना चाहिए। जन्म और मृत्यु परमात्मा की व्यवस्था का हिस्सा हैं। हमारी संस्कृति में मानव जीवन के कर्तव्यों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का गौरव विश्वभर में स्थापित हो रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपूज्य महाराजश्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी, 2029 तक नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने और धार्मिक वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश की 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का निर्णय लिया है। सरकार का प्रयास है कि समाज को व्यसन और अन्य बुराइयों से मुक्त बनाने के लिए हरसंभव पहल की जाए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध सफलता के बाद अब वर्ष 2029 तक ड्रग्स और नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।

प्रदेश में धूमधाम से मनाई जा रही गीता जयंती, बनेंगे गीता भवन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्याय मनुष्य को कर्म, कर्तव्य और जीवन को श्रेष्ठ मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा देते हैं। इसी भाव से प्रदेश में गीता जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने की पहल की गई है। गांवों के साथ नगरीय निकायों में भी गीता भवनों के निर्माण का संकल्प लिया गया है, ताकि धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सके।

नर्मदा परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नर्मदा मिशन के माध्यम से परिक्रमा पथ का विकास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परिक्रमवासियों के लिए विश्राम स्थल, घाट उन्नयन और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही मां नर्मदा के जल की शुद्धता बनाए रखने के लिए जल शुद्धीकरण की व्यवस्थाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।

प्रत्येक जनपद में विकसित होंगे वृंदावन गांव, गोपालन और प्राकृतिक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक वृंदावन गांव विकसित करने की पहल की गई है। इन गांवों में देसी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को प्रोत्साहित किया जाएगा। साहीवाल, गिर और स्थानीय नस्ल की गायों के पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत देसी गाय पालने वाले पशुपालकों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता देने की पहल भी की जा रही है। इससे गोपालन, प्राकृतिक खेती और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

धार्मिक स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े प्रदेश के विभिन्न स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के साथ महाकाल महालोक, ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर और अमरकंटक सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और हमारी आध्यात्मिक विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।

सामाजिक कुरीतियों और अनावश्यक दिखावे से दूर रहने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि जीवन में किसी भी बड़े दायित्व पर पहुंचने के बाद अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों का विवाह भी सामूहिक विवाह के माध्यम से किया है। विवाह में अनावश्यक दिखावे और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गोटेगांव आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री जालम सिंह पटेल मुन्ना भैया,मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन की पूरी टीम के प्रयासों से इस भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन के प्रथम दिन गोटेगांव पहुंचकर सभी को अनुग्रहित किया है। उन्होंने अपने परिवार और गोटेगांव के नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि यह आयोजन स्वर्गीय माताजी एवं स्वर्गीय मणिनागेंद्र सिंह (मोनू भैया) की पुण्यस्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

मंत्री श्री पटेल ने परमपूज्य कथाव्यास श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कथा केवल धार्मिक प्रवचन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और गौरवशाली परंपराओं की पुनर्स्थापना का महत्वपूर्ण माध्यम है। महाराजश्री समाज के सामने कड़वे सच रखते हैं, जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ आत्मचिंतन के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि परमपूज्य श्रीश्री बाबा श्रीजी की वाणी है कि सत्य को प्रमाण की नहीं, परिणाम की आवश्यकता है। कथावाचक विपिन विहारी दास जी महाराज जिस निष्ठा और संकल्प के साथ भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इतिहास और आध्यात्मिक विषयों के गहन ज्ञान की सराहना करते हुए कहा कि उनका इस आयोजन में उपस्थित होना सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है।

इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र नागेश, पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुलाम सिंह पटेल, मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सदस्य श्री सरदार सिंह पटेल, श्री रामसनेही पाठक, महंत प्रीतम पुरी गोस्वामी सहित आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

b9a2b8cad8e565582e3a4c1d77f1efb7.png
Call Now
whatsapp

देश और प्रदेश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के 80 लाख किसान हुये लाभान्वित मुख्यमंत्री ने एलीवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा मंडी मे उतारने की घोषणा की

31 October 2026 whatsapp Facebook      299


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के खातों में सीधे भेजी जा रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6000 रु प्रति वर्ष प्रति किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि दे रही है। इस तरह दोनों योजनाओं को मिलाकर प्रत्येक किसान को वर्ष में 12 हजार रूपये दिये जा रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में और विदेश में प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार ने किसानों को बिजली, पानी व सड़क आदि मुहैया कराने के साथ किसान सम्मान निधि व लाडली बहन जैसी योजनाएँ लागू कर किसानों एवं महिलाओं को लाभान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त के हस्तान्तरण अवसर पर उज्जैन क़ृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक से 18680 करोड़ रूपये किसानो के खाते में अंतरित किये

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम किसान निधि सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उज्जैन के क़ृषि उपज मंडी प्रांगण में किसानों एवं व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा 24वीं किस्त के रूप में देश के कुल 9.34 करोड़ किसानों को 18680 करोड़ रु की राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से सीधे अंतरित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि पी एम किसान योजना से मध्यप्रदेश के 80 लाख और उज्जैन जिले के 2 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी गाँव से योजना की 24वीं किस्त जारी की। देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान के खातो में सीधे राशि का अंतरण किया गया।

आगर रोड पर बन रहे हैं एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा क़ृषि उपज मंडी में उतरेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि आगर नाके से लेकर के हरि फाटक तक बन रहे एलिवेटेड मार्ग की एक भुजा किसानों की मांग पर मंडी में उतारी जाएगी। इससे आगर रोड पर होने वाला जाम समाप्त हो जाएगा और किसानों के ट्रैक्टर/वाहन सीधे मंडी में पंहुच सकेंगे।

इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, श्री सतीश मालवीय, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री जगदीश पांचाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, संभायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

d302f42756a40a0b3a6567929638a06a.png
Call Now
whatsapp

जाजू सागर बांध पर अवैध पाइपलाइन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा ऑपरेशन नगर पालिका की कार्रवाई में पुलिस, राजस्व और विद्युत मंडल की टीम शामिल; 2 लाख रुपये से अधिक के उपकरण जब्त, लेकिन सवाल अब भी बरकरार—क्या रुकेगी पानी की चोरी?

31 October 2026 whatsapp Facebook      309


नीमच।  शहर की प्यास बुझाने के लिए सुरक्षित रखे गए जाजू सागर बांध के पानी पर यदि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए अवैध रूप से कब्जा जमाने लगें, तो यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि पूरे शहर के जल अधिकारों के साथ खिलवाड़ है।


जाजू सागर बांध से कथित रूप से अवैध तरीके से पाइपलाइन डालकर कृषि कार्य के लिए पानी लेने की गतिविधियों के खिलाफ नगर पालिका ने प्रशासन के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संयुक्त ऑपरेशन में नगर पालिका के साथ पुलिस, राजस्व विभाग और विद्युत मंडल की टीमें शामिल रहीं। कार्रवाई के दौरान दो लाख रुपये से अधिक कीमत के उपकरण जब्त किए गए।


शहर के हिस्से का पानी निजी खेतों तक पहुंचाने की कोशिश!


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस जलस्रोत का पानी शहरवासियों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है, उसका उपयोग कुछ किसान अपने निजी कृषि हितों के लिए किस अधिकार से कर रहे थे? यदि पाइपलाइन बिना अनुमति डाली गई थी और पानी का उपयोग नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था, तो यह गंभीर जांच का विषय है।


एक ओर शहर में नागरिकों को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, वहीं दूसरी ओर यदि इसी जलस्रोत से अवैध तरीके से पानी निकाला जाता है, तो इसका सीधा असर सार्वजनिक जल प्रबंधन पर पड़ सकता है।


कार्रवाई हुई, उपकरण जब्त हुए, अब स्थायी अंकुश की बारी


नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई ने अवैध जल दोहन के विरुद्ध सख्त संदेश जरूर दिया है। लेकिन क्या केवल एक दिन का ऑपरेशन पर्याप्त होगा? क्या जब्त किए गए उपकरणों के बाद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग पाएगी? क्या अवैध पाइपलाइन डालने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी?


यह भी जरूरी है कि बांध और जल वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी हो, ताकि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जलस्रोत का निजी उपयोग न कर सके।


अजेय योद्धा का सवाल—शहर की प्यास से बड़ा किसी का निजी स्वार्थ कैसे?


पानी किसी व्यक्ति विशेष की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि आम जनता की मूलभूत आवश्यकता है। शहरवासियों के लिए सुरक्षित जल पर यदि अवैध दोहन होता है, तो यह जनहित का गंभीर मुद्दा है।


प्रशासन की कार्रवाई स्वागतयोग्य है, लेकिन अब जनता को कार्रवाई की निरंतरता और परिणाम चाहिए। सवाल सिर्फ दो लाख रुपये के उपकरण जब्त करने का नहीं, बल्कि जाजू सागर बांध के पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का है।


क्योंकि शहर के हिस्से का पानी शहरवासियों के लिए है, किसी के निजी स्वार्थ के लिए नहीं!


अजेय योद्धा न्यूज़

*सत्य • निष्पक्षता • जनहित

44f3ef28cd54632d0e16f3ad4acde441.jpg
Call Now
whatsapp

करवा चौथ की रात बादलों के पहरे में छिपा रहा चांद, छतों पर अपने चांद के साथ आसमानी चांद की तलाश करती नजर आईं सुहागिनें! आसमान में बादलों का डेरा, हाथों में छलनी और आंखों में चांद का इंतजार करवा चौथ की रात प्रेम, आस्था और सुहाग के संकल्प की दिखी अनूठी तस्वीर अजेय योद्धा न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट

29 October 2026 whatsapp Facebook      436


करवा चौथ की रात सुहाग की लंबी उम्र की कामना, हाथों में सजी मेहंदी, सोलह शृंगार और आंखों में अपने चांद के दीदार की उम्मीद। लेकिन इस बार आसमान में छाए बादलों ने सुहागिनों के इंतजार को और लंबा कर दिया। आसमान में चांद बादलों की ओट में छिपा रहा और इधर महिलाएं अपने-अपने चांद यानी जीवनसाथी को साथ लेकर छतों पर आसमानी चांद की तलाश करती नजर आईं।


शाम ढलते ही घरों की छतों और बालकनियों पर निगाहें आसमान की ओर टिक गईं। कहीं हाथों में पूजा की थाली सजी थी, तो कहीं छलनी से चांद को निहारने की तैयारी थी। लेकिन बादलों की लुकाछिपी ने चांद के दीदार के लिए इंतजार की घड़ियां बढ़ा दीं। हर बार आसमान में नजर दौड़ती, बादलों के हटने की उम्मीद जागती और फिर निगाहें उसी चांद को खोजने लगतीं, जिसके दर्शन के बाद व्रत खोलने की परंपरा निभाई जाती है।


आसमान में एक चांद छिपा था, छत पर दूसरा साथ खड़ा था!

इस पूरी तस्वीर का सबसे खूबसूरत पहलू यही रहा कि आसमान में चांद भले ही बादलों के पीछे छिपा रहा, लेकिन महिलाओं के साथ उनके जीवनसाथी मौजूद थे। कोई पत्नी के साथ आसमान निहार रहा था, तो कोई बादलों के छंटने का इंतजार कर रहा था। प्रेम, विश्वास और समर्पण से जुड़ा यह पर्व एक बार फिर बता गया कि रिश्तों की खूबसूरती केवल रस्मों में नहीं, बल्कि उन पलों में भी होती है, जब कोई अपने प्रियजन के साथ इंतजार में खड़ा रहता है।

बादलों ने बढ़ाया इंतजार, लेकिन आस्था की चमक फीकी नहीं पड़ी!

करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, दांपत्य प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा विशेष पर्व है। आसमान में बादलों की मौजूदगी ने चांद के दीदार में भले ही बाधा पैदा की हो, लेकिन महिलाओं के उत्साह और आस्था में कमी नजर नहीं आई। छतों पर टिकी निगाहें, पूजा की थालियां और जीवनसाथी के साथ बिताए वे इंतजार भरे पल इस रात को यादगार बनाते नजर आए।

अजेय योद्धा की कलम से…

“चांद बादलों में छिप सकता है, लेकिन प्रेम की रोशनी नहीं। आसमान में चांद का इंतजार था और छत पर जीवन का चांद साथ खड़ा था। करवा चौथ की यही खूबसूरती है—जहां एक दीदार के लिए आंखें आसमान में उठती हैं, वहीं रिश्तों की असली चमक अपनेपन में दिखाई देती है।”

अजेय योद्धा न्यूज़

सत्य • निष्पक्षता • जनहित

पत्रकारिता — जनसेवा का संकल्प

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

विश्व हिंदू परिषद बैठक संपन्न: आगामी कार्यक्रमों और हित चिंतक अभियान को लेकर हुआ विशेष प्रशिक्षण

29 October 2026 whatsapp Facebook      416


विश्व हिंदू परिषद जिला नीमच के अंतर्गत प्रखंड नीमच में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मालवा प्रांत के प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख श्री शिव प्रकाश जी शर्मा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, बैठक के दौरान आगामी हित चिंतक अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण भी उनके द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला मंत्री कैलाश जी मालवीय एवं प्रखंड अध्यक्ष बंटी अग्रवाल मंच पर आसीन रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला एडमिन, प्रखंड एडमिन तथा खंड स्तर के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पोर्टल और ऐप से जोड़ने की तकनीकी जानकारी दी गई, जिसके लिए बैठक में एक प्रशिक्षण कार्य योजना भी तैयार की गई ताकि जमीनी स्तर पर काम को गति मिल सके। इस अवसर पर जिला बालोपासना प्रमुख दिलीप ग्वाला, प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल सैनी, प्रखंड संयोजक पवन जायसवर, प्रखंड सहसंयोजक राजू धनगर, प्रखंड सह मंत्री राहुल खटीक, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव गुप्ता, प्रखंड सह सत्संग प्रमुख ईश्वर राठोर, प्रखंड सेवा प्रमुख हरीश यादव, प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख जितेंद्र राजोरा, प्रखंड सह बलो उपासना प्रमुख कार्तिक माली, प्रखंड धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख लक्ष्मण सेन, दिनेश धाकड़, अमृत भील सहित अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का वितरण कल नीमच जिले में ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे कार्यक्रम

29 October 2026 whatsapp Facebook      421


नीमच,29 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा।


कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले के ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन तथा ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।


योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को ई-केवाईसी, आधार एवं बैंक खाते की लिंकिंग तथा भुगतान की स्थिति के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित डेयरी फार्मिंग एवं कृषि, मशरूम उत्पादन, जूट उत्पाद निर्माण तथा प्लंबिंग-सैनिटरी वर्क्स का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

29 October 2026 whatsapp Facebook      421


नीमच, 29 अक्टूबर 2026। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नीमच द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत डेयरी फार्मिंग एवं कृषि, मशरूम की खेती, जूट उत्पाद निर्माण तथा प्लंबिंग एवं सैनिटरी वर्क्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।


प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नीमच जिले के ग्रामीण अंचलों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संबंधित कार्यों का व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। साथ ही, बैंक ऋण, स्वरोजगार योजनाओं तथा ऋण आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।


प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तिथियां एवं अवधि


- डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण: 31 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण की अवधि 10 दिवस रहेगी।


- जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण: 2 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण की अवधि 14 दिवस रहेगी।


- मशरूम की खेती प्रशिक्षण: 11 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण की अवधि 10 दिवस रहेगी।


- प्लंबिंग एवं सैनिटरी वर्क्स प्रशिक्षण: 13 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण की अवधि 30 दिवस रहेगी।


प्रशिक्षण के दौरान आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था


प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा, कृषि, बागवानी सहित संबंधित विभागों के अनुभवी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। वहीं, अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संबंधित कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ ऋण प्रपत्र भरने तथा बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान में भी सहायता की जाएगी।


आवेदन एवं संपर्क की प्रक्रिया


इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति प्रस्तुत करना आवश्यक है। डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के लिए 4 पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य तीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 3 पासपोर्ट साइज फोटो मांगे गए हैं। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति तीन सेट में प्रस्तुत करनी होगी।


प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए प्रातः 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मोबाइल नंबर 9111053516, 9074201015 एवं 9009684125 पर संपर्क कर सकते हैं। प्लंबिंग एवं सैनिटरी वर्क्स प्रशिक्षण के संबंध में 9479441178 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



b9a2b8cad8e565582e3a4c1d77f1efb7.png
Call Now
whatsapp

नीमच IMA को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान, ख्यालिलाल नाहर ट्रॉफी से नवाजा अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया और सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने ग्रहण किया बेस्ट ब्रांच अवार्ड, डॉ. अशोक जैन को मिला डॉ. आरए भगवत अवार्ड

28 October 2026 whatsapp Facebook      463


नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की नीमच शाखा ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सक्रियता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 के लिए नीमच शाखा को प्रतिष्ठित बेस्ट ब्रांच अवार्ड से सम्मानित किया गया। सागर में आयोजित आईएमए एमपीकॉन के 68वें वार्षिक सम्मेलन में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया और सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने यह सम्मान ग्रहण किया। शाखा को ‘लेट श्री ख्यालिलाल नाहर ट्रॉफी’ प्रदान की गई। इसी सम्मेलन में नीमच के डॉ. अशोक जैन को भी डॉ. आरए भगवत अवार्ड से सम्मानित किया गया। दो अलग-अलग श्रेणियों में मिले इन सम्मानों से नीमच के चिकित्सा जगत को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली है।

गौरतलब है कि आईएमए मध्य प्रदेश राज्य शाखा के मानद राज्य सचिव डॉ. दीपक साहू ने पत्र जारी कर नीमच शाखा के बेस्ट ब्रांच अवार्ड के लिए चयन की जानकारी दी थी। यह सम्मान 24 और 25 अक्टूबर 2026 को सागर स्थित होटल दीपाली में आयोजित सम्मेलन में प्रदान किया गया। प्रदेश की विभिन्न शाखाओं के बीच नीमच शाखा का चयन चिकित्सकीय गतिविधियों के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

चिकित्सकीय गतिविधियों के दम पर मिली पहचान-

आईएमए की शाखाओं के कार्यों और गतिविधियों को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। नीमच शाखा को मिला बेस्ट ब्रांच अवार्ड उसके वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन की प्रदेश स्तर पर पहचान है। इस उपलब्धि से शाखा के पदाधिकारियों और स्थानीय चिकित्सक समुदाय में उत्साह का माहौल है। हालांकि, शाखा की ओर से वर्षभर आयोजित विशिष्ट कार्यक्रमों, चिकित्सा शिविरों और अन्य गतिविधियों का विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं होने से उनके नामों का उल्लेख नहीं किया जा रहा है। आईएमए नीमच के अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया और सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने सम्मेलन में शाखा की ओर से ट्रॉफी ग्रहण की। प्रदेश स्तरीय मंच पर मिला यह सम्मान शाखा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

बाक्‍स

डॉ. अशोक जैन को डॉ. आरए भगवत अवार्ड-

सम्मेलन में डॉ. अशोक जैन को डॉ. आरए भगवत अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान नीमच के चिकित्सा जगत के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एक ओर आईएमए नीमच शाखा को प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान मिला, वहीं दूसरी ओर डॉ. अशोक जैन को व्यक्तिगत श्रेणी में सम्मानित किया गया। इन उपलब्धियों से नीमच के चिकित्सकों और चिकित्सा संगठन की प्रदेश स्तर पर पहचान मजबूत हुई है।

d302f42756a40a0b3a6567929638a06a.png
Call Now
whatsapp

गाय अचानक बाइक के सामने आई, पुलिसकर्मी घायल; रोशन वर्मा ने तत्परता दिखाकर अस्पताल पहुँचाया

28 October 2026 whatsapp Facebook      471


नीमच। सड़क पर अचानक गाय के बाइक के सामने आ जाने से पुलिसकर्मी बंसीलाल राठौर घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद रोशन वर्मा ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल घायल पुलिसकर्मी की मदद की और उन्हें सिविल अस्पताल पहुँचाया।

अस्पताल में घायल पुलिसकर्मी के उपचार की व्यवस्था करवाई गई, जिससे उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आए रोशन वर्मा

घटना के दौरान रोशन वर्मा ने जिस तत्परता से घायल पुलिसकर्मी को संभाला और अस्पताल पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई, वह सराहनीय है। उनकी इस पहल ने मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

आज के दौर में जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है। रोशन वर्मा की इस पहल ने यह साबित किया कि संकट के समय किसी की सहायता करना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।

44f3ef28cd54632d0e16f3ad4acde441.jpg
Call Now
whatsapp

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एपीसी समूह की समीक्षा बैठक संपन्न कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति पर जोर

28 October 2026 whatsapp Facebook      480


नीमच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एपीसी समूह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं, निर्धारित लक्ष्यों तथा विभागीय प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति करने के निर्देश दिए।


बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश


• कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर


जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कम पानी में तैयार होने वाली फसलों को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को इनके प्रति जागरूक करने पर चर्चा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने उपसंचालक कृषि को इस दिशा में आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर किसानों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए।


• उर्वरक उपलब्धता एवं सूक्ष्म सिंचाई की समीक्षा


बैठक में जिले में उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध होने की जानकारी दी। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं सिंचाई दक्षता बढ़ाने के लिए ड्रिप, स्प्रिंकलर तथा प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली के उपयोग की जानकारी ली गई और इनके प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


• एग्री स्टैक फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने के निर्देश


एग्री स्टैक के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पंजीयन कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


• पीएमएफएमई योजना से प्रत्येक ग्राम पंचायत को जोड़ने पर जोर


प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा के दौरान उद्यानिकी विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम एक आवेदन तैयार कर बैंक को प्रेषित कराने के निर्देश दिए गए। योजना से पहले से लाभान्वित किसानों को प्रोत्साहित करने तथा नए हितग्राहियों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।


• उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश


किसानों को पारंपरिक कृषि फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने तथा इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उद्यानिकी गतिविधियों के विस्तार और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।


• ई-मंडी में उपज विक्रय की अवधि निर्धारित करने के निर्देश


कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को ई-मंडी व्यवस्था के अंतर्गत किसानों की उपज बिक्री की औसत अवधि चार घंटे से अधिक नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। बैठक में एमपी फार्म गेट व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।


• कृषि यंत्रीकरण एवं मत्स्य पालन योजनाओं की समीक्षा


कृषि अभियांत्रिकी विभाग को आगामी बैठक में कृषि यंत्रों के निर्धारित लक्ष्यों, पंजीयन तथा क्रय संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं, मत्स्य पालन विभाग को निर्धारित समय-सीमा में विभागीय भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।


• सहकारिता एवं पशुपालन गतिविधियों की समीक्षा


सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नवीन किसान क्रेडिट कार्ड सदस्यों को जोड़ने तथा पशुपालन केसीसी प्रकरणों की स्वीकृति सहित संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


पशुपालन विभाग के अंतर्गत दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, शिरधारा ग्राम योजना, चलित पशु चिकित्सा इकाई तथा गोपाल कृषि ग्राम पुरस्कार योजना की प्रगति की जानकारी भी ली गई। संबंधित अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।


बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा विभागीय समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।


बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक श्री सी.पी. पचौरी, उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग श्री नगीन सिंह रावत, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग श्री पी.एल. कनेश सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

माध्यमिक विद्यालय बर्डिया जागीर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न 36 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का किया गया वितरण

28 October 2026 whatsapp Facebook      489


नीमच, आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपलियारावजी द्वारा मंगलवार को माध्यमिक विद्यालय बर्डिया जागीर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 36 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।


शिविर में बच्चों में श्वास संबंधी समस्याओं,खांसी, चर्म रोग, दंत एवं मुख रोग, कान-नाक-गला संबंधी समस्याओं, अग्निमांद्य, अरुचि, उदर रोग तथा अन्य मौसमी बीमारियों की जांच की गई। साथ ही बच्चों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।


स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित


आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने और नियमित दिनचर्या अपनाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। बच्चों द्वारा आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।


शिविर में पंचायत सदस्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान, कंपाउंडर श्री गोपाल कृष्ण गंधर्व, विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

All Rights Reserved | Ajay Yodha © 2024
Developed By: Dhangar Software  -    8959773545
Privacy Policy: Privacy Policy